नेपाल की आपदा पर सीएम धामी की संवेदना, बोले—नेपाल की पीड़ा उत्तराखंड की पीड़ा

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

CM Dhami expresses condolences over the disaster in Nepal: उत्तराखण्ड। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

CM Dhami expresses condolences over the disaster in Nepal: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड की जनता और राज्य सरकार नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और प्रभावित लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की।

सीएम धामी ने भारत-नेपाल के संबंधों को केवल दो पड़ोसी देशों के रिश्तों तक सीमित नहीं बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध साझा संस्कृति, परंपराओं, आस्था, सामाजिक सरोकारों और आत्मीयता से जुड़े हैं। उत्तराखंड और नेपाल के बीच सदियों पुराने रोटी-बेटी के रिश्तों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच पारिवारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत रहे हैं।

CM Dhami expresses condolences over the disaster in Nepal: मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र का नेपाल के साथ विशेष आत्मीय जुड़ाव है। पिथौरागढ़ और चंपावत समेत सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के नेपाल के साथ ऐतिहासिक और सामाजिक रिश्ते रहे हैं। ऐसे में नेपाल में आई आपदा का दर्द उत्तराखंड के लोगों को अपने परिवार के किसी सदस्य के संकट जैसा महसूस होता है।

उन्होंने कहा, “नेपाल की पीड़ा उत्तराखंड की पीड़ा है।” मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में जुटे सुरक्षाकर्मियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है।

CM Dhami expresses condolences over the disaster in Nepal: सीएम धामी ने यह भी कहा कि हिमालयी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां भारत और नेपाल दोनों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील बनाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नेपाल सरकार और स्थानीय प्रशासन के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेंगे और प्रभावित लोगों को जल्द राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की जनता की ओर से नेपाल के शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों के शीघ्र सुरक्षित होने, घायलों के जल्द स्वस्थ होने और नेपाल में जल्द सामान्य स्थिति बहाल होने की कामना की।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]