धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़ा की हुई शुरुआत, ₹219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

Dhami government completes 5 years- धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर ऋषिकेश में सेवा सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पांच साल पहले उन्हें प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला था और तब से सरकार का एकमात्र उद्देश्य जनसेवा और सुशासन रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का आत्ममूल्यांकन करने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य साल 2035 तक उत्तराखंड को विकसित और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।

Dhami government completes 5 years- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन, उद्योग और सीमांत क्षेत्रों के विकास पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नई स्टार्टअप नीति, एक जनपद-दो उत्पाद, होमस्टे योजना और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार के नए अवसर दिए जा रहे हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा और लखपति दीदी योजना के जरिए बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 2.65 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी योजना से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।

Dhami government completes 5 years- मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत मिले निवेश प्रस्तावों में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। वहीं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि सरकारी सेवाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए अधिकारियों को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, धन सिंह रावत समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]