PM Garib Kalyan Yojana- 23 लाख राशन कार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा तीन महीने का राशन

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

PM Garib Kalyan Yojana- उत्तराखंड में अप्रैल 2026 में सरकारी राशन की दुकानों से 23 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को एक साथ तीन महीने का राशन वितरित किया जाएगा, इसमें अप्रैल के साथ-साथ मई और जून का अग्रिम राशन भी शामिल होगा, इस संबंध में अपर खाद्य आयुक्त पीएस पांगती ने निर्देश जारी किए हैं।

अपर खाद्य आयुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राशन कार्डधारकों को तीन महीनों का राशन इसी महीने उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए ई-पॉश मशीन में ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। तीनों महीनों के वितरण के लिए राशनकार्डधारकों को अलग-अलग तीन बार बायोमीट्रिक ट्रांजेक्शन करना होगा।

PM Garib Kalyan Yojana- साथ ही, उन्होंने कहा कि मार्च 2026 का राशन न ले पाने वाले राशनकार्डधारकों को भी 15 अप्रैल 2026 तक राशन दिया जाएगा।

इस आदेश पर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने विभागीय मंत्री रेखा आर्या से मिलकर अपनी आपत्तियां जताईं। राशन विक्रेताओं का कहना है कि तीन महीने का राशन एक साथ देने से दुकानों में भीड़ बढ़ सकती है और बायोमीट्रिक ट्रांजेक्शन तीन बार कराने के बजाय एक बार कराना अधिक व्यावहारिक होगा।

PM Garib Kalyan Yojana- अधिकारी और विभाग इस मामले में विक्रेताओं की समस्याओं पर विचार कर समाधान निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

उत्तराखंड राशन, राशन वितरण 2026, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, तीन महीने का राशन, राशनकार्डधारक, राशन की दुकानों, बायोमीट्रिक ट्रांजेक्शन, ई-पॉश मशीन, राशन योजना उत्तराखंड, मार्च राशन, अप्रैल राशन, मई राशन, जून राशन, राशन दुकानदार, राशन भीड़, सरकारी योजना, Uttarakhand Ration, Ration Distribution 2026, PM Garib Kalyan Yojana, Three Months Ration, Ration Card Holders, Fair Price Shops, Biometric Transaction, E-POS Machine, Ration Scheme Uttarakhand, March Ration, April Ration, May Ration, June Ration, Ration Dealers, Ration Crowd, Government Scheme, the7news,

The7news
Author: The7news

और पढ़ें