16 फरवरी को राजभवन घेराव, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान।

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

देवभूमि उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में कांग्रेस ने बीजेपी की धामी सरकार के खिलाफ सड़क से राजभवन तक संघर्ष का ऐलान कर दिया है। उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी 16 फरवरी को राजभवन घेराव करने जा रही है, जिसमें प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अपराध और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया जाएगा। हल्द्वानी के रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि उत्तराखण्ड में महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में है, युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन सभी जनहित के मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार को सीधे जवाबदेह बनाएगी और राजभवन घेराव के जरिए अपना विरोध दर्ज कराएगी।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें