उत्तराखण्ड में लगातार हो रही हत्याओं से दहशत का माहौल, मुख्यमंत्री ने प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार की सुबह झारखंड के जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई है. अपराध की दुनिया को जानने वाले बताते हैं कि विक्रम शर्मा झारखंड के दुमका जेल में बन्द माफिया डॉन अखिलेश सिंह का “गुरु” था. उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे. फिलहाल वह अपराध की दुनिया को अलविदा कर व्यवसाय कर रहा था।

शुक्रवार की सुबह देहरादून राजपुर रोड स्थित एक काम्प्लेक्स में जिम से लौट रहे विक्रम शर्मा पर दो हमलावरों ने नजदीक से फायर झोंक दिया. तीन गोलियां लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. यह घटना सुबह 10 बजकर 15 मिनट के आसपास की बताई जा रही है. हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. हमलावरों ने काफी करीब से गोली मारी है. जिससे बचाव का कोई मौका नहीं मिला. जिस समय घटना हुई, उस समय मृतक के पास लाइसेंसी हथियार भी था. लेकिन वह कोई काम नहीं आ सका. हमलावरो ने बचने का कोई मौका नहीं दिया। विक्रम शर्मा मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला था और प्रॉपर्टी डीलिंग तथा स्टोन क्रेशर के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था. दिनदहाड़े हुई इस घटना से झारखण्ड से लेकर उत्तराखण्ड तक दहशत का माहौल है।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें