उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में 21 वर्षीय गुंजन की दिनदहाड़े हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

👇खबरें सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में 21 वर्षीय गुंजन की दिनदहाड़े हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि हत्या से पहले गुंजन ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी थी। जिसका पुलिस द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। पूरे मामले ने अब राजनिति भी शुरू हो गई है। विपक्ष के साथ साथ अब सत्ता पक्ष भी पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। इस जघन्य हत्या के बाद कांग्रेस ने सीधे तौर पर पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े किए हैं। उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते शिकायत को गंभीरता से लेती, तो शायद एक बेटी की जान बचाई जा सकती थी।

The7news
Author: The7news

और पढ़ें

[the_ad_group id="44"]